Sunday, June 29, 2014

बेरोज़गारी

नौकरी की तलाश मे हम घर से इंटरव्यू के लिए भागे जा रहे थे।
रास्ते मे एक लड़का पानी मे डूबता हुआ दिखा ।
सोचा उसकी मदद करे या अपनी नौकरी देखे।
फिर लगा की मदद करते है । उसको अपना हाथ दिया और बोले आओ बहार । पूछते समय महाशेय से मालूम पड़ा यह तो वही इंटरव्यू के लिए जा रहे है जहा से हमे बुलावा आया है । यह तो दुश्मन की मदद जैसा हो गया ।
हमने दुनियादारी को मारो गोली और अपना काम देखो जनाब को हम फिर से धकेल के चलते बने।
यह नौकरी तो कही नहीं गयी यह सोचते हुए हम centeralised ac वाली एक बिलडिंग मे गए ।
interview मे मालूम पड़ा रिक्त स्थान तो भर गया ।
हम हैरान हमने पुछा सर आपका एक कैंडिडेट तो डूब गया मैं खुद देख के आया इतनी जल्दी आपको कोई और कर्मचारी कैसे मिल गया ।
वह मुस्कुराते हुए बोले आपने देरी कर दी ।
हमने पुछा केसे
फिर वह मुस्कुरात हुए बोले जिनको आप डूबता हुआ देखते हुए आये है । आपसे पहले उनको धक्का देने वाले यहाँ आये थे ।

No comments:

Post a Comment